पैरामेटा के बारे में

 

पैरामेटा शहर सिडनी के सीबीडी से 24 किलोमीटर पश्चिम में बृहत सिडनी महानगरीय क्षेत्र के केंद्र में स्थित है। पैरामेटा सिडनी हार्बर के शीर्ष पर स्थित है। अधिक समतल पैरामेटा नदी के उत्तर में पहाड़ियां और घाटियां हैं तथा दक्षिण में कंबरलैंड की समतल भूमि है।
पैरामेटा को बृहत पश्चिमी सिडनी की क्षेत्रीय राजधानी माना जाता है और वह इस क्षेत्र के लिए व्यावासायिक सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। पैरामेटा बिल्कुल बीच में स्थित है और सड़क, रेल तथा फेरी के जरिए उस तक आसानी से पहुंचा जा सकता है क्योंकि 50,000 से भी ज्यादा लोग रोजाना शहर के सीबीडी में आते हैं।
परिषद की संरचना, पार्षदों और यहां के वार्डों के बारे में जानें।
Area map

पैरामेटा नगर परिषद सेवाएं

पैरामेटा नगर परिषद निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध कराती है

निर्माण व क्षेत्रांकन नियंत्रण (विकास अनुप्रयोग और निर्माण प्रमाणपत्र)
कूड़ा संग्रह, पुनश्चक्रण
पशु नियंत्रण और पंजीकरण
पार्किंग आज्ञापत्र
दरों की वसूली
उद्यान उपयोग का आज्ञापत्र
सड़क उपयोग का आज्ञापत्र

मूल निवासियों की विरासत

पैरामेटा नदी का शीर्ष कभी बुर्रामाट्टा लोगों का आश्रय-स्थल हुआ करता था। ये लोग दारुग समुदाय की एक बिरादरी थे जिनके नाम का अर्थ होता है ‘वह स्थान जहां बाम मछलियां (ईल) आराम करती हैं’। पैरामेटा की समृद्ध स्वदेशी विरासत यहां के परिषद के नाम, शिखर-चिह्न और पूरे शहर में सार्वजनिक कला में उपयोग किए जानेवाले प्रतीकों में परिलक्षित होती है।
एटीएसआई के बारे में यहां से और जानकारी प्राप्त करें

वृद्धों व शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए सेवाएं

पैरामेटा नगर परिषद विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है, जैसे: समकक्ष व्यक्तियों (पियर) का समर्थन, पड़ोसी सहायता, मील्स ऑन व्हील्स, देखभालकर्ताओं का समर्थन, वृद्धों के लिए खाली समय में मनोरंजन और अध्ययन केंद्र तथा आउटरीच सुविधाएं।
वृद्धों व शारीरिक रूप से अक्षम लोगों हेतु सेवाओं के बारे में और जानकारी यहां से प्राप्त करें

बच्चों की देखभाल की सेवाएं

पैरामेटा नगर परिषद पांच (5) पूर्ण-दिवसीय देखभाल केंद्र और वेस्टफील्ड का सामयिक देखभाल केंद्र चलाती है जो बच्चों के लिए पूरे दिन की अथवा कुछ समय के लिए देखभाल की सेवाएं प्रदान करते हैं।  पूर्ण-दिवसीय देखभाल केंद्र नवजात बच्चों से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों तक के लिए देखभाल और शैक्षिक सेवाएं प्रदान करते हैं। वे प्रतिदिन ग्यारह घंटे, प्रति सप्ताह पांच दिन के हिसाब से प्रतिवर्ष 49 सप्ताह के लिए खुले रहते हैं।

  1. जुबली पार्क बाल देखरेख केंद्र
  2. फ्रांसेस फिस्क बाल देखरेख केंद्र
  3. डूंडास बाल देखरेख केंद्र
  4. नोर्थमीड रेडबैंक बाल देखरेख केंद्र
  5. एर्मिंगटन पोसम पैच केंद्र
  6. वेस्टफील्ड्स अल्पकालिक देखरेख केंद्र

परिषद द्वारा प्रदान की जा रही बच्चों की देखभाल की सेवाओं के बारे में और जानकारी यहां से प्राप्त करें

समुदाय परामर्श व भागीदारी

Residents Panel Logo पैरामेटा नगर परिषद का निवासी पैनल सभी वर्गों के लोगों का एक समूह है, जो वर्तमान में चल रहे सार्वजनिक परामर्शों में हमारे समुदाय के सभी खंडों का स्वेच्छा से प्रतिनिधित्व करते हैं।
Join Now परिषद के निर्णय लेने के कार्य को विवेकपूर्ण बनाए रखने के लिए पैनल सक्रियता से सूचना और सलाह प्रदान करता है। पैनल के सदस्यों को उनके योगदानों पर प्रतिक्रिया मिलती है और साथ ही उन्हें इन महत्वपूर्ण योगदानों के परिणामों की जानकारी भी दी जाती है।

सांस्कृतिक सेवाएं

पुस्तकालय
पैरामेटा नगर परिषद पैरामेटा नगर पुस्तकालय और पांच (5) पुस्तकालय शाखाओं का संचालन करती है।

  • पैरामेटा नगर पुस्तकालय
  • डूंडास वैली शाखा पुस्तकालय
  • एर्मिंगटन शाखा पुस्तकालय
  • ग्रेनविले शाखा पुस्तकालय
  • गिलफोर्ड शाखा पुस्तकालय
  • कोंस्टिट्यूशेन हिल शाखा पुस्तकालय

अधिक जानकारी तथा इसके खुले होने के समय के बारे में जानने के लिए इस कड़ी का अनुसरण करें
पैरामेटा विरासत और आगंतुक सूचना केंद्र
पैरामेटा विरासत और आगंतुक सूचना केंद्र शहर में हो रहे आयोजनों और उसके प्रमुख आकर्षणों के बारे में सूचना देता है और इस शहर के समृद्ध इतिहास और बहुसांस्कृतिक समुदायों से जुड़े समकालीन मुद्दों के बारे में जानकारी देनेवाली प्रदर्शनियां आयोजित करता है।
पैरामेटा रिवरसाइड थिएटर
Riverside Logo पैरामेटा नदी के तट पर बसा हुआ रिवरसाइड थिएटर चर्च स्ट्रीट रेस्तरां के परिसर में स्थित है। रात्रिभोज और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है तथा उस तक पहुंचना आसान और सस्ता है।
पैरामेटा कलाकार स्टूडियो
पैरामेटा कलाकार स्टूडियो समकालीन कलात्मक उत्पादन में अग्रणी पैरामेटा सीबीडी के केंद्र में, पश्चिम सिडनी के सबसे प्रमुख भाग में स्थित है। यह स्टूडियो उभरते और स्थापित समकालीन कलाकारों, दस्तकारों और सृजनशील औद्योगिक पेशेवरों के लिए रिहायशी/गैररिहायशी स्टूडियो और प्रदर्शनी स्थल किफायदी दामों पर उपलब्ध कराता है।

मनोरंजन

पैरामेटा नगर परिषद विभिन्न प्रकार के स्पोर्टिंग और मोनरंजन अवसर प्रदान करती है ताकि निवासियों की जैवन शैलियां उच्च स्तर की रहें और काम करनेवालों के लिए और आगंतुकों के लिए स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां उपलब्ध रहें। शहर में 300 उद्यानों और आरक्षित स्थलों का विस्तृत और विविध नेटवर्क है जिसका कुल क्षेत्रफल करीब 729 हेक्टेयर जितना है। खुले स्थानों की यह प्रणाली प्रमुख बुशलैंड और संकरी खाड़ियों (क्रीक) के किनारे के रैखिक खुले प्रदेशों और अधिक औपचारिक उद्यानों और शिकारगाहों से पर्याप्त रूप से भिन्न है। पैरामेटा की विविध भू-आकृतियां, भूगर्भीय विशेषताएं और मौसमी परिवर्तन सुनिश्चित करते हैं कि इस क्षेत्र में पारिस्थितिकीय समुदायों और स्थानीय जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों की विविधता बनी रहे, विशेषकर हमारे जलमार्गों के निकट।
उद्यानों, किराए पर उपलब्ध दीर्घाओं, टेनिस कोर्टों, तरण तालों, पैदल पथों और साइकिल पथों के बारे में यहां से अधिक जानकारी प्राप्त करें

परिवहन

पैरामेटा नगर परिषद पार्किंग का प्रबंध करती है और साइकिल से और पैदल चलकर जाने को सुगम बनाती है और शहर के भीतर सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने को बढ़ावा देती है।

बस सेवाएं

कार को छोड़कर लूप लीजिए
The Loop Bus लूप पैरामेटा का पर्यावरण की दृष्टि से फायदेमंद निश्शुल्क नगर बस सेवा है, जो पर्यटकों, निवासियों और काम पर जानेवाले व्यक्तियों को नगर केंद्र के व्यावसायिक स्थानों, बाजारों और मनोरंजन के स्थलों के साथ जोड़ती है।
निश्शुल्क बसें हर 10 मिनट पर इन समयों पर चलती हैं।
सोमवार से शुक्रवार
पहली बस सुबह 7:00 बजे अंतिम बस शाम 6:30 बजे

शनिवार पहली बस सुबह 8:00 बजे अंतिम बस शाम 4:00 बजे। लूप सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों को नहीं कार्य करता है।

सिडनी बस और निजी बस कंपनियां आर्गाइल स्ट्रीट पर रेलवे स्टेशन के बाजू में स्थित पैरामेटा ट्रान्सपोर्ट इंटरचेंज से पूरे पैरामेटा एलजीए में बहुत सारी बस सेवाएं चलाती हैं। बस सेवाओं के बारे में जानकारी यहां से उपलब्ध है:

रेल सेवाएं

सिटीरेल के अनेक प्रकार के लीशर और पर्यटक टिकट हैं जो आपको शहर की बहुत सी जगहों में ले जा सकते हैं। टिकट बेचनेवाली मशीनें 24 घंटे चालू रहती हैं। सिटीरेल के बारे में जानकारी यहां से उपलब्ध है:

फेरी सेवाएं

पैरामेटा आने-जाने का सबसे बढ़िया तरीका है सिडनी हार्बर से पैरामेटा नदी तक रिवरकैट सेवा लेना। फेरी सेवाओं के बारे में जानकारी यहां से उपलब्ध है:

पैरामेटा तक साइकिल से जाना!

पैरामेटा नगर परिषद साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देती है क्योंकि वह यात्रा करने का तंदुरुस्ती लानेवाला और पर्यावरण को फायदा करनेवाला तरीका है। इस समय परिषद आरटीए के साथ काम करते हुए दफ्तर जानेवाले व्यक्तियों और मनोरंजन के लिए साइकिल चलानेवालों के लिए सुरक्षित साइकिल पथों का नेटवर्क विकसित करने पर काम कर रही है।

नगर में हो रहे आयोजन

पैरामेटा नगर परिषद साल भर कई बड़े आयोजन करती है जिनमें से एक स्कूलों की छुट्टियां होने पर आयोजित किए जानेवाले विस्तृत कार्यक्रम है। महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल हैं:

नव वर्ष की पूर्व वेला का उत्सव

आस्ट्रेलिया दिवस के उत्सव

चंद्र नव वर्ष

रिवरबीट्स मेला www.riverbeats.com.au ;

तथा
स्कूल होलिडेइस प्रोग्राम और जानकारी प्राप्त करें

हमसे संपर्क कैसे करें

परिषद का पता
स्ट्रीट पता: 30 Darcy Street, Public Transport Map Parramatta, NSW, 2150Postal Address: PO Box 32, Parramatta, NSW, 2124ABN: 49907174773


काम करने का समय
सोमवार - शुक्रवार सुबह 8:30 बजे - शाम 4:30 बजे
शनिवार सुबह 8:30 बजे - दुपहर 12:30 बजे केवल पैरामेटा नगर पुस्तकालय।
परिषद के कार्यलय शनि-रवि को बंद रहते हैं।
सामान्य पूछताछ
ग्राहक सेवा और काम के घंटों के बाद आपात स्थिति: 9806 5050प्रशासन फैक्स: 9806 5917 पार्षद समर्थन: 9806 5066 या 9806 5020 विकास से संबंधित पूछताछ: 9806 5524 ग्रैफिटी होटलाइन : 9806 5995 वेट वेथर लाइन: 9294 8586 पैरामेटा तैराकी केंद्र 9630 3669 ग्रेनविले तैराकी केंद्र 9637 1593

राष्ट्रीय रीले सेवा (एनआरएस): 133 677

राष्ट्रीय रीले सेवा ऊंचा सुननेवाले और बेहरे लोगों के लिए फोन सेवा है। जो व्यक्ति ऊंचा सुनते हों अथवा जिन्हें बोलने में कठिनाई पेश आती हो, एनआरएस के जरिए मोडेम या पाठ फोन का उपयोग करते हुए 133 677 डायल करके और उसके बाद ग्राहक सेवा नंबर 9806 5050 बताकर पैरामेटा नगर परिषद को फोन कर सकते हैं। फोन: 133 677इंटरनेट:


www.aceinfo.net.au/Services/NRS
LiveZilla Live Help